अठारह साल पूरे होते ही कार्ड माँगने लगते हैं। फॉर्म में जन्म तिथि दसवीं से अलग हो तो आपत्ति लगती है। पता पुराने घर का रह गया तो वोट दूसरी बूथ पर दिखता है, चुनाव के दिन भागदौड़ होती है।
नया कार्ड
आधार, जन्म प्रमाण या दसवीं की मार्कशीट, और हाल की फोटो। नाम वही रखो जो स्कूल सर्टिफिकेट पर है। घर का पता बिल या आधार से मिलना चाहिए।
पता बदलना
शिफ्ट ऑफ रेसिडेंस फॉर्म लगता है। पुराना कार्ड साथ रखो। नया पता साबित करने वाला बिल तीन महीने के अंदर का बेहतर रहता है।
फोटो
पुरानी बचपन वाली फोटो मत लगाना। बूथ पर पहचान नहीं होती। सादा कपड़ा, साफ चेहरा। PVC वोटर कार्ड दुकान पर छप जाता है, असली EPIC विभाग से आता है।
स्थिति कैसे देखें
आवेदन नंबर से पोर्टल पर स्टेटस खुलता है। दो-चार दिन में कुछ न दिखे तो घबराहट वाली नहीं, ब्लॉक स्तर पर समय लगता है। नंबर दुकान से लिखवा लो।

