SSO

राजस्थान SSO ID कैसे बनाएं

SSO आईडी, जन आधार लिंक, पासवर्ड और छात्रवृत्ति-पेंशन के लिए उपयोग।

2026-08-22 · RIYAS EMITRA, Vasundhara Kutumb, Jaipur

राजस्थान में बिना SSO के काम आधा रह जाता है। छात्रवृत्ति, जन आधार सेवा, कई कॉलेज फॉर्म, पेंशन की जाँच — सब यहीं से खुलते हैं। आईडी नहीं तो पोर्टल आगे नहीं बढ़ता।

बनाने के लिए क्या चाहिए

जन आधार या आधार, अपना मोबाइल, ईमेल। नाम जन आधार जैसा लिखो। एक मोबाइल पर एक SSO रखना बाद में आसान रहता है। परिवार के चार लोगों का एक नंबर मत बाँटो, OTP उलझ जाता है।

पासवर्ड बार-बार क्यों भूलते हैं

लोग पासवर्ड नोट नहीं करते, साल भर बाद छात्रवृत्ति खोलते हैं तो लॉक हो चुका होता है। रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आता है। नंबर बदल चुके हो तो दुकान पर दस्तावेज़ से मदद करते हैं। पासवर्ड WhatsApp पर किसी को फॉरवर्ड मत करो।

लिंक कौन सी सेवाएँ

SSO के बाद जन आधार, छात्रवृत्ति और कुछ विश्वविद्यालय पोर्टल जुड़ते हैं। एक बार साफ बन जाए तो सालों काम आता है। Beelwa Kalan सेंटर पर नया SSO या पासवर्ड बदलवाना दोनों होता है।

लॉगिन नहीं खुल रहा हो

कैप्चा गलत, कैप्स लॉक, पुराना बुकमार्क। कभी-कभी साइट सुबह साफ चलती है, दोपहर को धीमी। तीन बार गलत पासवर्ड के बाद इंतजार करो, बार-बार मत ठोंको नहीं तो और लॉक होगा।

काम करवाना हो तो BOOK NOW या संपर्क। नियम विभाग के पोर्टल पर अंतिम माने जाएँ।

और लेख