आधार

आधार अपडेट कैसे करें — पता, मोबाइल, फोटो

आधार में पता, मोबाइल और फोटो बदलने के दस्तावेज़ और सावधानियाँ। ई-मित्र Jaipur गाइड।

2026-08-14 · RIYAS EMITRA, Vasundhara Kutumb, Jaipur

शादी के बाद ससुराल का पता, नया मकान, या सिम खो जाना — तीनों में आधार पुराना रह जाता है। राशन दुकान वाला कहता है पता मैच नहीं करता, बैंक KYC अटक जाती है। UIDAI कहने से नहीं बदलता, दस्तावेज़ चाहिए।

पता बदलना हो तो

बिजली बिल, पानी बिल, बैंक पासबुक या किरायानामा चलता है। नाम और पता साफ छपा होना चाहिए। किराये पर हो तो मकान मालिक का आईडी और किरायानामा साथ रखो। दुकान पर किरायानामा फॉर्म भी लिखवा सकते हो।

मोबाइल नंबर

आधार से जुड़ा नंबर OTP के काम आता है। नंबर खो गया हो तो बायोमेट्रिक से नया डलता है। गलत नंबर डाल दिया तो पैन लिंक और छात्रवृत्ति दोनों अटकते हैं। नया नंबर डालने के बाद एक बार OTP चेक करके ही दुकान से निकलो।

फोटो और अंगूठा

दस साल पुरानी फोटो बैंक और पासपोर्ट में फँसती है। साफ रोशनी में नई फोटो बनवा लो। अंगूठा नहीं लग रहा हो तो आईरिस या बाद की तारीख का अपॉइंटमेंट पड़ता है। जबरदस्ती गीला अंगूठा लगाने से और खराब प्रिंट आता है।

अपडेट के बाद

नया आधार डाउनलोड करके PVC छपवा लो। लेमिनेशन सस्ता पड़ता है, बारिश में सिकुड़ जाता है। PVC टिकता है। Beelwa Kalan सेंटर पर दोनों होते हैं।

काम करवाना हो तो BOOK NOW या संपर्क। नियम विभाग के पोर्टल पर अंतिम माने जाएँ।

और लेख