कॉलेज वाले कहते हैं पोर्टल आज रात बंद है, फोटो 50 KB की है 200 की नहीं चलेगी। छात्र फोन पर क्रॉप करते-करते चेहरा काट देते हैं। दुकान पर सही KB में फोटो बैठ जाती है, नाम कॉलेज आईडी जैसा रखना।
पहला साल अलग
दसवीं-बारहवीं मार्कशीट, प्रवेश पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल। विषय कोड गलत लग गया तो पूरा साल उलझता है। कॉलेज की लिस्ट देखकर विषय चुनो, दोस्त की कॉपी मत उतारो।
पुराने साल
पिछली मार्कशीट, रोल नंबर। बैक पेपर हो तो कोड दो बार चेक करो। एक कोड छूटा तो फीस जाया।
लेट फीस
तारीख निकलने के बाद पोर्टल महँगा हो जाता है। सरकारी लेट फीस दुकान नहीं हटा सकती। दो दिन पहले आ जाना सस्ता है।
रसीद
परीक्षा फॉर्म की रसीद एडमिट कार्ड से पहले काम आती है। फोन की गैलरी में खो जाती है, WhatsApp पर अपने नंबर को फॉरवर्ड कर दो। दुकान भी कॉपी रख सकती है अगर बुक किया हो।

