कागज़ी आधार जेब में गोल हो जाता है, बारिश में स्याही फैलती है। राशन दुकान वाला कहता है फोटो नहीं दिखी। PVC मोटा होता है, मशीन से भी कभी-कभी पढ़ जाता है।
लेमिनेशन
सस्ता है, जल्दी होता है। गर्मी में पॉलीथिन उठ जाती है। अस्थायी काम के लिए ठीक, रोज जेब में रखने लायक नहीं।
PVC
आधार, पैन, जन आधार छपते हैं। रंग सही हो, फोटो काली न हो। हम अपडेटेड डाउनलोड से छापते हैं, पुरानी 2015 वाली फाइल मत भेजना।
क्या PVC सरकारी कार्ड है
यह प्रिंट है, UIDAI का प्लास्टिक कार्ड विभाग से भी आता है। दुकान वाला PVC पहचान के लिए चलता है, मूल डाउनलोड भी फोन में रखो। नंबर की कॉपी WhatsApp ग्रुप में मत डालो।
कितनी देर
फाइल साफ हो तो छपाई थोड़ी देर में। स्पेलिंग चेक करके ही घर ले जाना। गलती दिखे तो उसी दिन बोलो।

