जुलाई आते-आते लोग पूछते हैं रिटर्न लग गया क्या। फॉर्म 16 pen drive में पड़ा है, पासवर्ड याद नहीं। बिना 26AS देखे रिटर्न भर दो तो बाद में डिमांड आती है।
पहले ये निकालो
पैन, आधार लिंक, बैंक खाता, फॉर्म 16 या AIS/26AS। ब्याज की आय भी दिखती है, छिपाने से नोटिस आती है। घर का किराया कटौती हो तो रसीद रखो।
कौन सा आईटीआर
सिर्फ सैलरी हो तो सरल फॉर्म, व्यापार हो तो दूसरा। गलत फॉर्म चुनने से प्रोसेस नहीं होता। अनुमान से टिक मत लगाओ, दुकान पर एक बार बैठाकर देख लेना सस्ता पड़ता है।
गलत बैंक खाता
रिफंड उसी खाते में जाता है जो रिटर्न में लिखा हो। बंद खाता मत डालना। IFSC कॉपी-पेस्ट करो, उल्टी न लिखो।
समय
आखिरी तारीख को साइट भारी रहती है। जून में बैठ जाओ तो OTP और सुधार दोनों आराम से हो जाते हैं। रसीद और Acknowledgement PDF सेव कर लो।

