किराना, कढ़ाई, ट्यूशन सेंटर — बैंक वाला कहता है Udyam लाओ, ठेके वाला कहता है GST। दोनों एक नहीं हैं। Udyam MSME का प्रमाण है, GST टैक्स का। जरूरत से पहले दोनों खुलवाने की होड़ मत मचाओ, बाद में रिटर्न का बोझ पड़ता है।
Udyam कब
लोन, सब्सिडी, कुछ टेंडर। आधार, पैन, बैंक खाता, व्यापार का पता। घर से दुकान हो तो बिजली बिल पर नाम बैठना चाहिए।
GST कब
टर्नओवर सीमा पार हो या खरीदार बिल माँगता हो। बिना जरूरत GST लेकर हर महीने रिटर्न की टेंशन मत लो। सीमा विभाग तय करता है, अफवाह नहीं।
आम अटक
व्यापार का नाम बहुत लंबा, पता अधूरा, मोबाइल आधार से अलग। ईमेल खुद का रखो, ऑपरेटर का नहीं — नोटिस वहीं गिरेगी।
दुकान क्या करती है
फॉर्म, स्कैन, पोर्टल शुल्क अलग। रिटर्न हर महीने की जिम्मेदारी तुम्हारी रहती है। हम दाखिल करवा सकते हैं, खाता-बही तुम्हें रखनी पड़ेगी।

