महीने के आखिरी दिन लाइन लगती है क्योंकि कनेक्शन कटने वाला होता है। बिल घर पर पड़ा था, नंबर याद नहीं। केवाईसी वाला खाता नंबर और कनेक्शन नंबर अलग होते हैं — गलत नंबर डालो तो किसी और का बिल चुका बैठते हो।
बिल लेकर आना बेहतर
कागज़ी बिल या फोटो दोनों चलते हैं। कनेक्शन नंबर साफ दिखे। पुरानी रसीद से भी नंबर निकल आता है। पड़ोसी का नंबर अनुमान से मत बताओ।
रसीद संभाल कर रखो
भुगतान के बाद SMS और पर्ची दोनों रखो। विभाग की साइट देर से अपडेट होती है, दो दिन बाद भी बकाया दिख सकता है। रसीद दिखा दो, बार-बार पैसे मत दो।
कटने के बाद
लाइन कट चुकी हो तो सिर्फ बिल भरने से तुरंत नहीं जुड़ती। विभाग का रिस्टोरेशन चार्ज अलग हो सकता है। पहले बकाया चुकाओ, फिर शिकायत नंबर से फॉलोअप करो।
घर बैठे
बिल की फोटो WhatsApp कर दो, पेमेंट लिंक या दुकान से भरवा सकते हो। UPI और नकद दोनों चलते हैं। Pay Later तभी जब हिसाब साफ हो।

